फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल बाद वापस मिले एक लाख रुपये के जेवर

विज्ञापन
गोंडा में छह साल बाद पीड़ित को उसका सोना वापस दिलाती धानेपुर थाने की हेल्प डेस्क टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना में पुलिस हेल्प डेस्क ने सोमवार को छह साल पुराने मामले का निस्तारण कराकर पीड़ित को इंसाफ दिला दिया। पीड़ित को एक लाख रुपये के जेवरात जब पुलिस की मदद से दोबारा मिले तो गदगद हो गया।
विज्ञापन

धानेपुर बाजार का निवासी द्वारिका प्रसाद सोनी बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में दुकान करता था। उसकी दुकान पर छह साल पहले मो. नईम निवासी अचलपुर घाट,थाना सादुल्लाहनगर ने करीब एक लाख रुपये के सोने का हार व कान का झुमका (वजन करीब 32 ग्राम) आदि जेवरात सफाई के लिए दिए। लेकिन द्वारिका ने उसे लौटाने से मना कर दिया।
नईम ने नए थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय के सामने प्रकरण रखा तो उन्होंने मामले का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी पुलिस हेल्प डेस्क को दी। निस्तारण के लिए बनी टीम में शामिल छोटलाल यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, आनंद उपाध्याय, हेल्प डेस्क के बृजेंद्र यादव ने आखिरकार सोमवार को प्रकरण का निस्तारण कराते हुए द्वारिका से नईम को उसके एक लाख रुपये के जेवरात वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें