फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर्म बढ़ने पर भगवान लेते हैं अवतार : गोपाल दास

Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब भगवान ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया है। जय मां दक्षिणी माता मंदिर आटा में शुक्रवार शाम आयोजित सत्संग में यह बात मंदिर के पुजारी बाबा गोपाल दास ने कही। उन्होंने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि गोपियों के प्रति भगवान का प्रेम सांसारिक मोह नहीं, बल्कि जीव व परमात्मा के बीच अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। गीता के उपदेश को प्रेरणादायक बताते हुए उन्होंने कर्म करने तथा फल की चिंता न करने का संदेश दिया। सत्संग के बाद देर रात तक रामायण पाठ व भजन-कीर्तन का दौर चला। इस अवसर पर रक्षाराम सैनी, अर्जुन पटवा, गौरीशंकर सोनी, अंजनी मिश्र, हनोमान, मनीष मिश्र, पप्पू सोनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

आत्मबल और उदारता का प्रतीक है क्षमा
पसका। क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मबल और उदारता का प्रतीक है। परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में प्रवाचक रजनी बहन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षमा किसी की गलती नजरअंदाज करना नहीं, बल्कि मन का द्वेष समाप्त कर आत्मिक शांति पाना है। क्षमाशील व्यक्ति समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा मजबूत करता है। इससे मन का बोझ हल्का होता है और रिश्तों में मधुरता आती है। जो व्यक्ति दूसरों को क्षमा करना सीख लेता है, उसके भीतर सकारात्मक सोच और करुणा का विकास होता है। इस अवसर पर शशि बहन, निर्मला, शांति, पंकज, रश्मि, बब्बन आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
प्रेरणा देती हैं श्रीकृष्ण की लीलाएं
बालपुर। कस्बे के सत्संग भवन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक ज्ञान सत्संग में प्रवाचक पंडित राम गुलाम तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी रोचक कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। समापन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस मौके पर श्रवण शुक्ल, दीनानाथ मिश्र, मन्नू तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

छुआछूत व भेदभाव दूर करेगा विहिप
धानेपुर। विहिप की मुजेहना इकाई ने रविवार को निर्माणाधीन रामलीला मैदान में स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि बजरंग दल के प्रांत संयोजक महेश तिवारी ने कहा कि विहिप की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी। संगठन समाज में व्याप्त छुआछूत और आपसी भेदभाव को समाप्त करेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा। अध्यक्षता संत राम सबद दास ने की। इस अवसर पर पुत्तीलाल सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्म प्रकाश शुक्ल, राजू वर्मा, राम उदार, कृष्ण गोपाल, दुर्गा प्रसाद, शिवम सोनी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें