फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जापान, जर्मनी और इस्राइल जाएं, वहां लाखों कमाएं

Wed, 15 Jan 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के प्रशिक्षित युवक व युवतियों को इस्राइल, जर्मनी और जापान में भी काम करने का अवसर मिल सकेगा। इन देशों से एमओयू के आधार पर जिला सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक युवक व युवतियां रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही संबंधित देशों की सेवा शर्तों के आधार पर काम कर लाखों रुपये महीने कमा सकेंगे। इसके लिए भाषा व पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जापान, इस्राइल और जर्मनी से एमओयू के आधार पर आवेदन मांगा गया है। कोई भी बीएससी नर्सिंग व जीएनएम डिग्रीधारक युवक व युवतियां रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। www.rogaarsangam.up.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने बताया कि पहले चरण में 16 अभ्यर्थियों को जर्मनी भेजा गया है। आईटीआई में जिला सेवायोजन अधिकारी व प्रधानाचार्य स्तर पर 86 अभ्यर्थी अंग्रेजी भाषा में निपुण पाए गए थे। लखनऊ में इस्राइल की संस्था ने 46 अभ्यर्थियों का चयन किया है। हालांकि पासपोर्ट समेत अलग-अलग कारणों से कुछ अभ्यर्थी नहीं जा सके हैं। जल्द ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। इसके बाद उन्हें भी इस्राइल भेजा जाएगा। वहां पर इन्हें 1.37 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह से जर्मनी और जापान में भी प्रशिक्षित युवाओं को भेजे जाने की तैयारी है। रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। यहां 2.26 लाख रुपये हर माह भुगतान होगा। आवेदन के आधार पर संबंधित देशों की जर्मन और जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाषा दक्षता टेस्ट में पास होने पर इन देशों की स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने का मौका मिलेगा।


सेवायोजन कार्यालय से लें जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय की मदद ली जा सकती है। बीएससी नर्सिंग के अलावा एएनएम की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर यूजर आईडी लॉगिन करने के बाद पोर्टल के माध्यम से सेवा व शर्तों की जानकारी ले सकते हैं।

आईटीआई में आयोजित किया गया अप्रेंटिस मेला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अप्रेंटिस मेला लगा। विशाल व अमन मोटर्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने दो आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिस के लिए चयनित किया। मेले में 55 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। चयनित आईटीआई पास युवाओं को हर माह सात हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। संबंधित कंपनी में कामकाज सीख पाएंगे। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य राम सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, शिक्षक विजय बरवार, शिवाकांत तिवारी और रजनीश सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें