फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जीएम ने गोंडा जंक्शन का किया निरीक्षण

Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बृहस्पतिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोंडा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, खान-पान स्टॉल, मॉडिफाइड गार्ड वैन और कैंपिंग कोच का जायजा लेकर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खान-पान स्टॉलों पर स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने आधुनिक तकनीक से लैस मॉडिफाइड गार्ड वैन और कैंपिंग कोच का भी निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने महाप्रबंधक को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें