फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बालिकाओं ने संभाली स्कूलों की कमान

Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली विद्यालयों की कमान। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक और शैक्षिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्राओं ने खंड शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रमुख की भूमिका निभाकर शिक्षा व्यवस्था के संचालन को समझा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रक्क्षंदा सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी की कक्षा सात की छात्रा शिवांशी ने इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाली। तरबगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा वैष्णवी पांडेय को खंड शिक्षाधिकारी बनाया गया। बेलसर में अनामिका सिंह और रुपईडीह में एक अन्य छात्रा ने भी खंड शिक्षाधिकारी की भूमिका निभाई।
पीएम श्री कंपोजिट स्कूल करनैलगंज की छात्रा दिव्यांशी मौर्य ने विद्यालय प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली। परसपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय चांदपुर तरहर में कक्षा सात की छात्रा रंजना सिंह को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया।

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली विद्यालयों की कमान। संवाद

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली विद्यालयों की कमान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें