फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जीजीआईसी में कॅरियर गाइडेंस मेले में छात्राओं से बात करतीं सीडीओ अंकिता जैन। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सीडीओ अंकिता जैन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल व सही दिशा में की गई मेहनत सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया तथा सरकारी व निजी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने छात्राओं को यूपीएससी, यूपीपीएससी, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही डिजिटल शिक्षा, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान सोमा चौधरी, योगेंद्र शुक्ल, सरिता पांडेय, अमिता श्रीवास्तव, नीतू खत्री, सरोज पटेल, मनीषा, शहनाज, नाहिद फातिमा, सहायक लेखाधिकारी सुदीप पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, उत्तम कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें