फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कोल्हमपुर गांव की रहने वाली एक छात्रा ने अयोध्या के साहबगंज में किराए के मकान में बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। अयोध्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के मौत की खबर उसके घर पर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव के रहने वाले रविंद्र प्रताप श्रीवास्तव की बेटी अंतिमा श्रीवास्तव 21 अपने पिता के साथ अयोध्या के साहबगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। वह साकेत महाविद्यालय अयोध्या में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को उसने साहबगंज में ही किराए के मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। अंतिमा के मौत की खबर उसके पैतृक निवास कोल्हमपुर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। कोल्हमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंकू सिंह ने बताया कि अंतिमा भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी तीन छोटी बहने सन्नू, प्रिंसी, गोलू व एक छोटा भाई रत्नेश है। भाई-बहनों समेत मां संतोष कुमारी का बेटी की मौत से रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें