फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिला, परिजनों ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव बिजली के टावर से लटकते मिला है। परिवारीजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उनके यहां श्राद्ध था। रात्रि करीब 10 बजे उसकी पुत्री और भतीजी बर्तन साफ करने के बाद शौच के लिए जा रही थीं। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उनकी बेटी का हाथ पकड़ कर खींच ले गया। भतीजी को उसने मारने-पीटने की धमकी दी। वह घर पर भाग आई। थोड़ी देर के बाद जब भतीजी की मां ने उससे युवती के बारे में पूंछा तो उसने सारी कहानी बताई।
इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को भी दी। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। तभी देखा कि एक लड़की का शव टावर में रस्सी से लटक रहा है। इस पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल देहात जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें