फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में भीड़भाड़ वाली जगहों पर आने जाने और काफी लोगों के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। लेकिन अब लोगों की लापरवाही खुद पर भारी पड़ रही है। शनिवार को हुई एंटीजेन टेस्टिंग में जेल रोड स्थित प्रधान डाकघर में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं पिछले काफी दिनों से कोरोना पॉजिटिव चल रहे बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति की रिपोर्ट अब कोरोना निगेटिव आई है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में शनिवार को कुल लगभग 50 लोगों का टेस्ट किया गया है। जिसमें से प्रधान डाकघर के ही चार लोगों सहित 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें प्रधान डाकघर के चार लोगों के अलावा 4 अन्य बाहर के हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों के प्रधान डाकघर में सुबह से आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा बराबर बना रहता है। अब जबकि एक साथ चार लोग प्रधान डाकघर में ही कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं तो अन्य कर्मचारियों को भी इसका खतरा बढ़ गया है।
फायर स्टेशन के फालोवर समेत 5 लोग कोरोना संक्रमित
मनकापुर (गोंडा)। तहसील मुख्यालय पर स्थित अग्नि शमन दल के फालोवर समेत पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से बाकी स्टाफ के सामने खाने का संकट आ गया है। अग्नि शमन प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को स्टाफ के नौ लोगों की कोरोना जांच किया गया। जिसमें फालोवर समेत पांच लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है व्यवस्था की जा रही है। वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कुल 113 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें रैपिड एंटीजेन किट से 78 व आरटीपीसीआर विधि से 35 जांचें हुईं, सभी जांचें निगेटिव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें