फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को किया अगवा

Sun, 09 Feb 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/मनकापुर। परसपुर इलाके में रहने वाली एक युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर युवक व उसके बड़े भाई और दादी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। वहीं मनकापुर इलाके में किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परसपुर इलाके में रहने वाले युवक ने बताया कि घर में शादी थी। वह बरात गया हुआ था। बीते शुक्रवार को घर में बहन अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अगवा कर लिया। इसमें उसके बड़े भाई व दादी ने भी सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि अपहृत युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी बलवंत, बड़े भाई जितेंद्र व दादी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं मनकापुर क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी की शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी छानबीन की, मगर कहीं कोई पता नहीं लग सका है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोंडा रेलवे स्टेशन पर मिली युवती
मोतीगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र से प्रेमी की पिटाई के बाद बृहस्पतिवार को लापता हुई युवती गोंडा रेलवे स्टेशन पर मिली है। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई है। रविवार को युवती की लोकेशन गोंडा रेलवे स्टेशन पर मिली है। वहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
महिला ने जेठ पर लगाया आरोप
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात्रि में करीब दस बजे वह शाैचालय गई थी। इसी बीच उसके जेठ ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला मारपीट का है, छेड़छाड़ की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें