फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के जयनारायन चौराहे के समीप गुरुवार की शाम रोडवेज बस से उतरते समय बस ने पांच साल की मासूम बच्ची को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत से पिता को ऐसा सदमा लगा कि वह बेटी शव सीने से चिपकाए बेहोश हो गया। पानी का छिड़काव कर किसी तरह बेहोश पिता को होश में लाया गया। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बरियार पुरवा का रहने वाला पंकज कुमार अपनी पांच साल की मासूम बेटी अंशिका के साथ इटियाथोक गया था। गुरूवार की शाम वह बेटी के साथ रोडवेज बस से वापस लौट रहा था। बस के शहर के जयनारायन चौराहा पहुंचने पर पिता-पुत्री बस से उतरने लगे। इसी बीच चालक ने बस आगे बढ़ा दी। अंशिका की बस के पहिए के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चौराहे के पास के लोग दौड़े तो चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। पुलिस बस को कोतवाली ले आई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें