फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पाल्हापुर को पंचायत उत्सव भवन की सौगात

Thu, 12 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पाल्हापुर में पंचायत भवन उत्सव का भूमि पूजन कर ​शिलान्यास करते विधायक अजय सिंह, डीएम व अन्य। स्
विज्ञापन
करनैलगंज। विकासखंड करनैलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में बृहस्पतिवार को पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया। विधायक अजय सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर भवन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

यह विकासखंड का पहला पंचायत उत्सव भवन है, जिसका निर्माण पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। भवन बनने के बाद गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंचायत बैठक, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जुड़े आयोजन आसानी से हो सकेंगे।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को विवाह, बैठक, प्रशिक्षण और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे गांव में विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि शासन की मंशा ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने की है। पंचायत स्तर पर ऐसे भवन बनने से सरकारी योजनाओं के संचालन, प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य विकासखंडों में भी ऐसे भवन बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि उत्सव भवन बनने से ग्राम पंचायतों को स्थायी मंच मिलेगा, जहां ग्रामीणों की बैठक, प्रशिक्षण, महिला समूहों के कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं से जुड़े आयोजन कराए जा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे, तहसीलदार अनुज कुमार पाल, बीडीओ सुशील कुमार, ग्राम प्रधान अंजना सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें