फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ गिरने से दबकर बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Mar 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/मछली बाजार। मछली बाजार-अमघटी मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास बृहस्पतिवार सुबह तामापार जा रहे बाइक सवार महेवा नानकार निवासी रामचंद्र पाल (45) के ऊपर सड़क किनारे लगा सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि रामचंद्र पाल तामापार गांव में मिली जमीन की देखभाल करने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में पेट्रोलपंप के पास हादसे का शिकार हो गए। रामचंद्र के परिवार में पत्नी और बेटे अंकित (12) व शिवांश (8) हैं। मौत से पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें