फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बच्चों का जाना हाल, अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर प्राइमरी स्कूल की छत की प्लाटस्टर ढहने से एक दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने घायल बच्चों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह हादसा लापरवाही का द्योतक है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग दोषी है।
विज्ञापन

बच्चों को जर्जर स्कूल में बैठाने के पहले स्कूल की जांच करनी चाहिए। कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्य की गुणवत्ता घटिया थी। इसके लिए बीएसए व डीपीआरओ को फटकार लगाई और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें