फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खूबसूरती निखारने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं गीता

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गीता देवी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक के करुवापारा गांव की गीता देवी आज सिर्फ एक पार्लर संचालिका नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। पार्लर के जरिए वे न केवल 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि अब तक 10 से अधिक महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

गीता की शादी 2004 में राकेश द्विवेदी से हुई थी, जो टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। गृहिणी जीवन में एकरसता के बीच गीता ने स्वयं कुछ करने का निश्चय किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं रेनू मिश्रा से संपर्क कर ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने फेशियल, थ्रेडिंग, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग जैसी तकनीकें सीखीं। गीता का कहना है कि समाज में अब बदलाव आ चुका है। महिलाएं भी घर चलाने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मेरा प्रयास है कि मैं अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकूं।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गीता ने पति के सहयोग से अपना पार्लर शुरू किया। शुरुआती चुनौतियों के बाद उनका कार्य अब स्थिरता की ओर बढ़ चुका है। वे सुमन पांडेय, नेहा शुक्ला, सुशीला देवी, शिवकुमारी जैसी स्थानीय महिलाओं को पार्लर ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार की राह दिखा रही हैं। गीता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं और बेटियों का पंजीकरण कराकर उन्हें प्रशिक्षण दिला रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है, जिससे महिलाएं अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें