फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 05 May 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। ग्राम पंचायत सोमरही के मजरा भरवनगांव में सोमवार को ममता देवी (30) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक ममता देवी के पति सिपाहीलाल राजभर दो साल से मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ममता के जेठ भी दो साल से लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय सास-ससुर व तीनों बच्चे ही घर में मौजूद थे। मृतका की मां कृष्णावती ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें