फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News : ननद और भाभी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पुलिस आरोपियों की तलाश में

Mon, 23 May 2022 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

लौटते समय तटबंध के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। डरा-धमकाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर दोनों ने ननद-भौजाई से सामूहिक दुष्कर्म किया और वारदात के बारे में किसी से भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ननद-भौजाई सात दिन पहले बाजार गईं थीं। लौटते समय तटबंध के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। डरा-धमकाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर दोनों ने ननद-भौजाई से सामूहिक दुष्कर्म किया और वारदात के बारे में किसी से भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गये। मामले में थाना उमरी बेगमगंज में दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम अयोध्या भेजी गई है।

विज्ञापन


उमरी बेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पत्नी 15 मई की दोपहर अपनी ननद के साथ बाजार गई थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने जबरन दोनों को रोक लिया। धमकी देते हुए ननद-भौजाई को बाइक पर बैठाकर कुछ दूर स्थित एक बगीचे में ले गये। वहां दोनों ने ननद-भौजाई के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और इस बारे में किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों को छोड़कर भाग गये।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने दोनों युवकों को आपस में बात करते सुना तो एक का नाम सुहेल निवासी सोहावल, अयोध्या पता चला जबकि दूसरे युवक का नाम नहीं पता चल सका। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो काम के सिलसिले में बाहर गया था। घर लौटने पर पत्नी ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज मुकेश पांडेय ने बताया कि मामले में सुहेल अहमद निवासी वजीरगंज बाजार समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश मेें पुलिस टीम अयोध्या भेजी गई है।

वहीं, नवाबगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 मई की सुबह उसकी 13 वर्षीय बेटी खेत गई थी। जहां तुलसीराम पुरवा जैतपुर निवासी सतीश यादव ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करके भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। मगर लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। रविवार को उसकी बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो इलाज कराया गया। मामले में किशोरी की मां ने थाना नवाबगंज में सतीश यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश यादव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें