फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती को जोड़ने वाली 55 करोड के सड़क निर्माण में खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाभारत कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर के साथ ही भगवान बुद्ध की नगरी श्रवास्ती को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में मानक ताक पर रख कर घटिया कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता में शामिल इस 22 किमी लंबे रोड निर्माण पर 55 करोड़ की धनराशि खर्च होनी है। इसी लिए धार्मिक उद्देश्य की पूर्ति को देखते हुए इसके बेहतर और गुणवत्ता के साथ बनाना भी मानकों में शामिल था।
रूपईडीह के आर्यनगर से गोकरन शिवाला व पृथ्वीनाथ मंदिर से झालीधाम तक 22 किमी लंबी सड़क के निर्माण से श्रावस्ती जनपद से सीधे गोंडा के लोग जुड़ जाएंगे, अभी बहराइच होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के शुरू हुए कार्य पर अभी से ही सवाल खड़े होने लगे हैं। पुरानी सड़क के अलग- बगल 15 सेंटीमीटर तक खुदाई करके गिट्टी डालने के मानक तक की अनदेखी की जा रही है।
कहीं 7 तो कहीं 8 सेंमी तक ही खुदाई कर कार्य पूरा कराया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ही ज्यादा से ज्यादा 10 सेंटीमीटर तक खुदाई की गई है। इसके अलावा जीरा गिट्टी कम ही डाली जा रही है।
जिससे सड़क की मजबूती अभी से घेरे में आती दिख रही है। सड़क को करीब सात मीटर चौड़ी करना है और जहां आबादी है, वहां पर नाली का निर्माण भी होना है। अभी तक इसके लिए कोई काम नही हुआ है। इसके अलावा सड़कों के बीच में पड़ने वाली पुल व पुलियों का भी चौड़ीकरण होना है।
इस कार्य की निगरानी से जुड़े जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ठेका फर्म ने मौजूदा समय में खुदी सड़कों में गिट्टी डालकर करीब छह महीने से छोड़ रखा है, जिससे ठीक से गिट्टी बैठ भी नही पा रही है।
आर्यनगर से गोकरन शिवाला से पृथ्वीनाथ मंदिर और झालीधाम तक बनने वाली सड़क से स्थानीय लोगों में उत्साह है। पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद पांडे का कहना है कि यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है और धार्मिक स्थलों तक जाने में आसानी होगी। इसका निर्माण सही ढंग से हो।
प्रधान अजीत सिंह कहते हैं कि लंबे समय के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण हो रहा है, इसमें मनमानी पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधान मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि वास्तव में सड़क मानक के विपरीत बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें