फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल फल विक्रेता व छात्र ने दम तोड़ा

Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर करनैलगंज बाजार में सोमवार को कार की टक्कर से फल विक्रेता उछलकर तीन मीटर दूर गिर गया था। वहीं, खरगूपुर के मंगलनगर में छात्र को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात फल विक्रेता व छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के नई बाजार निवासी सलीम राईनी (48) गोंडा-लखनऊ मार्ग पर फल का ठेला लगाते थे। सोमवार देर शाम वह ठेले के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सलीम उछलकर तीन मीटर दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने सलीम को करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सलीम की मौत हो गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि कार कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सलीम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग मां के अलावा पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रुपईडीह संवाद के अनुसार, खरगूपुर के मंगलनगर निवासी विपिन कुमार सिंह का बेटा उत्तम सिंह (09) सिसई माफी के निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सोमवार दोपहर स्कूल से साइकिल से घर लौटते समय वह अज्ञात चौपहिया वाहन की चपेट में आ गया। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उत्तम ने दम तोड़ दिया। पिपरा बाजार चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बाइक बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक उत्तम दो भाई-बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें