फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक जलनिकासी की समस्या बरसात आते ही बजबजा जाता जिला 15-45-24

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होना सभी के लिए बड़ी परेशानी बना है। शहर से लेकर अधिकांश गांवो में जल निकासी के कोई इंतजाम न होने से बरसात के दौरान जल भराव की मुसीबत से एक बड़े इलाके की आबादी को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में जलनिकासी न होने के लिए नालों के चोक होने को तो गांवों में तालाबों के सिमट जाने को बड़ा कारण माना जाता है। इसके कारण बरसाती पानी निकलने का रास्ता न होने से ही गंदा कीचड़ युक्त सड़कों पर कई कई दिनों तक भरा रहता है।
शहर से सटे हुए जानकीनगर व इमिलिया गुरुदयाल गांवों के करीब दस मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बरसात होते ही लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भरने लगता है जिससे मोहल्ले में रहने वाले करीब दो हजार परिवार परेशानहाल रहते हैं।
विज्ञापन

जानकीनगर व इमिलियागुरू दयाल ग्राम पंचायत के जगन्नाथजी पुरम, रामलाल नगर, टैगोर नगर, शिवनगर एवं बड़गांव मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए गली नाली पक्कीकरण योजना चलाई जा रही है। योजना के क्रियान्वयन पर लाखों का खर्च होने के बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी है।
शहर के जानकीनगर जगन्नाथजी पुरम के संजय श्रीवास्तव,उमाशंकर पाठक, अरविंद मिश्र, विष्णु पाठक आदि का कहना है कि जल निकासी न होन से नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में वापस आने लगता है।
जिससे मोहल्ले में चारों तरफ गंदा पानी भरा रहता है। मोहल्ला बिल्कुल नरक में तब्दील हो गया है। रामलाल नगर के माधवराज पाठक, धर्मराज, यदुनंदन तथा भगवती प्रसाद का कहना है कि बरसात के समय मुहल्ला नरक में तब्दील हो जाता है। जल जमाव के कारण मौसमी बीमारी के साथ-साथ डेंगू जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ता है।
जलनिकासी का नाला बंद होने व भारी बारिश के चलते इटियाथोक के ग्राम पंचायत हरदैया भटपुरवा में जल भराव होने से कई घरों व प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। ग्रामीणों को अपने-अपने मकानों तक पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नाले की साफ-सफाई व खुदाई के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। तालाब की जल निकासी के लिए ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान ने जो कार्य कराया वह फाइलों में सिमट कर रह गया।
जल भराव से आजिज बुधराम, सुक्खा,असरफी, बच्चाराम, बदल, महेश ने बताया कि इस तालाब के पानी के निकासी के लिए गांव से होकर नदी में जाने वाला एक मात्र नाला बंद हो चुका है इसलिए बारिश के मौसम में घरों व स्कूल में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें