फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बलरामपुर में बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, छह की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास बाइक सवार के टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे के जन्मदिन पर देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार शुक्रवार को बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पानी से भरे नाले जा गिरी। इससे पानी में डूबने से कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बाप, बेटा-बेटी व दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी मृतक मूल रूप से गोंडा के निवासी थे।

विज्ञापन


थाना तरबगंज जनपद गोंडा के ग्राम पूरेमनियाए मन्हना के कृष्ण कुमार सिंह के बेटे उत्कर्ष का शुक्रवार को जन्मदिन था। पूरा परिवार सुबह कार से देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन करने जा रहा था। कार में कृष्ण कुमार सिंह (39), पत्नी स्नेहलता (35), बेटी मनु (14), बेटा उत्कर्ष (12), बेटी की सहेली सौम्या उर्फ तनु (15) सवार थे। गाड़ी शत्रुघभन सिंह(52) चला रहे थे।

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर चयपुरवा के पास बाइक सवार ग्राम शंकरनगर निवासी लाले (22) तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पहाड़ी नाले में जा किरी। लोगों ने बेहोशी की हालत में सभी को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें