फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले दोस्त की हत्या

Tue, 06 May 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सर्वेश पांडेय उर्फ गुड्डू। फाइल फोटो 
विज्ञापन
झंझरी/मोतीगंज/गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास पांडेयपुरवा में सोमवार रात बड़ी वारदात हो गई। यहां किराये के मकान में रह रहे रिजवान ने अपनी पत्नी को दोस्त सर्वेश पांडेय उर्फ गुड्डू (36) के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आपा खो दिया। उसने फावड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रिजवान की पत्नी को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पथवलिया निवासी रिजवान पत्नी के साथ पांडेयपुरवा में किराये के मकान में रहता था। रिजवान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां डाल दी थीं। वह सो गया तो विष्णुपुरी कॉलोनी अफीम कोठी के पास रहने वाले उसके दोस्त सर्वेश पांडेय उर्फ गुड्डू को पत्नी ने कमरे में बुला लिया। रिजवान के मुताबिक रात करीब एक बजे नींद खुली तो पत्नी को सर्वेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर वह आपा खो बैठा। उसने गुस्से में आकर फावड़े से दोनों पर हमला कर दिया। इससे दोस्त सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी मरणासन्न हो गई। आरोपी ने दोनों को मरा समझकर खुद नगर कोतवाली के सद्भावना चौकी पर जाकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने रिजवान को तुरंत हिरासत में लेने के साथ ही अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रिजवान की पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए। कमरे को सील कर दिया गया है। एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सर्वेश के पिता की तहरीर पर आरोपी रिजवान के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पांच-छह साल से थी दोस्ती


देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि रिजवान की सर्वेश पांडेय से करीब पांच-छह वर्ष से दोस्ती थी। सर्वेश पोर्टरगंज में गिट्टी-मौरंग की दुकान चलाता था। रिजवान वहीं पर सब्जी की दुकान करता था। पोर्टरगंज से ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी बीच रिजवान की पत्नी से सर्वेश की नजदीकी हो गई थी। बाद में रिजवान पत्नी के साथ देहात कोतवाली पांडेयपुरवा में किराये के मकान में रहने लगा। रिजवान की ससुराल खोरहंसा में है। ऐसे में वह यहां पर ठेले पर सब्जी बेचता है। वहीं, सर्वेश गिट्टी-मौरंग की दुकान बंद कर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने लगा था। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
गम में बदल गई खुशी


पुलिस के मुताबिक, सर्वेश शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। उसके पिता बैंक से सेवानिवृत्त हैं। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसकी हत्या से मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्वेश के बेटे का नौ मई को मुंडन होना था। घर में तैयारी चल रही थी। इसी बीच सर्वेश की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


चार साल पहले रिजवान की हुई थी शादी
आरोपी रिजवान की चार साल पहले शादी हुई थी। उस वक्त वह पोर्टरगंज में रहता था। उसके कोई बच्चा नहीं है। घर के आसपास वारदात की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें