फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कटे होंठ-तालू के बच्चों के लिए 11 से 15 मई तक निशुल्क पंजीकरण शिविर

Wed, 06 May 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से जन्म से कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चों के लिए 11 मई से 15 मई तक निशुल्क पंजीकरण शिविर लगेगा। बच्चों को मुफ्त इलाज का अवसर मिलेगा, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संत लाल पटेल ने बताया कि शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न ब्लॉकों में भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच बनाई जा सके।
एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि पंजीकरण के बाद चयनित मरीजों का पूरा इलाज लखनऊ के हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. वैभव खन्ना और डॉ. आदर्श कुमार की देखरेख में ऑपरेशन और उपचार पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। मरीजों को आने-जाने का खर्च भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कब होगा पंजीकरण
11 मई: सीएचसी मनकापुर (बभनजोत, छपिया, मनकापुर)
12 मई: सीएचसी तरबगंज (नवाबगंज, वजीरगंज, बेलसर, तरबगंज)
13 मई: सीएचसी कर्नलगंज (परसपुर, हलधरमऊ, कटरा बाजार, कर्नलगंज)
14 मई: डीईआईसी सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय (खरगूपुर, मुजेहना, इटियाथोक, झंझरी, पंडरी कृपाल)
15 मई: डीईआईसी सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय (सभी छूटे हुए मरीज व शहरी क्षेत्र)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें