फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा से महिलाओं में खुशी

Thu, 27 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा डिपो में बस में सवार होतीं यात्री। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा की सौगात का उत्साह बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे पर साफ दिखाई दिया। सुबह छह बजे से मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होते ही मायके जाने वाली बहनों की भीड़ बस अड्डे पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

हाथों में बैग व मिठाई का झोला लिए महिलाएं अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों में सवार होती नजर आईं। बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच एआरएम आयुष भटनागर अपनी टीम के साथ व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। उन्होंने बसों को व्यवस्थित ढंग से रवाना कराने के साथ ही परिचालकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि महिला यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
आवास विकास निवासी अनीता ने बताया कि उन्हें रक्षाबंधन पर सुल्तानपुर स्थित मायके जाना है। सरकार की ओर से मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने से राहत मिली है। यह महिलाओं के लिए खुशी और सम्मान की बात है। वहीं, रश्मि गुप्ता ने उत्साह जताते हुए कहा कि मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ महिला के साथ यात्रा कर रहे एक पुरुष सहयात्री को भी मिल रहा है। इससे उन्हें पति के साथ मायके जाने में आर्थिक राहत मिली है। बस अड्डे पर अन्य महिला यात्रियों में भी मुफ्त यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शुरू कर दी गई है। महिला यात्री के साथ एक पुरुष सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यात्री 8726005910 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज

गोंडा डिपो में बस में सवार होतीं यात्री। संवाद

गोंडा डिपो में बस में सवार होतीं यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें