फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जालसाजों ने बेच दी दूसरे की जमीन, दो एफआईआर दर्ज

Sat, 26 Jul 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बलरामपुर-गोंडा राजमार्ग पर गोडटुट्टी के पास बेशकीमती जमीन को हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर नगर कोतवाली में कूटरचित दस्तावेज के जरिए भू-स्वामियों की जगह दूसरे से बैनामा कराने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

इटियाथोक के भानपुर निवासी बुजुर्ग पदुमनाथ ने बताया कि गोंडा-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बेशकीमती जमीन है। बीते 15 जुलाई को जानकारी होने पर मुआयना कराया। इसके बाद आरोपियों की करतूत देखकर दंग रह गया। पीड़ित ने बताया कि भूमि ब्रिकी के संबंध में न ही वह रजिस्ट्री कार्यालय गए और न ही जमीन के एवज में कोई पैसा प्राप्त किया। इसके बावजूद उनकी भूमि हड़पने की संगठित रूप से बड़ी साजिश रची गई।
पीड़ित ने अज्ञात भूमि विक्रेता, इटियाथोक के बसंतपुर राजा निवासी शिवकुमार, ओमप्रकाश, नगर कोतवाली के सेमरा निवासी राकेश कुमार यादव, ज्ञानदेव द्विवेदी, आजमगढ़ के फतेहपुर दीदारगंज निवासी सुनील चंद्र यादव, विजय यादव, नगर कोतवाली के चोरसिहा निवासी राम विनोद, नगर कोतवाली के खैराबाद बड़गांव निवासी मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शहबाज, बड़गांव निवासी इलियास खां, कटहरिया निवासी उस्मान राइनी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर के सिकरीगंज निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ल ने भानपुर निवासी ज्ञानदेव, चोरसिहा निवासी राम विनोद, बसंतपुर राजा निवासी शिवकुमार, गोडटुट्टी निवासी राकेश, खैराबाद बड़गांव निवासी मो. सलमान, बसंतपुर राजा निवासी ओमप्रकाश, चोरसिहा निवासी राम विनोद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें