फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुराद अली को कौड़िया पुलिस ने बृहस्पतिवार को करनैलगंज तहसील के पास से गिरफ्तार किया है। भैरमपुर निवासी राहुल मिश्र की वर्ष 2023 में मुराद अली से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को यूके फिन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बताते हुए कम ब्याज पर लोन दिलाने और कंपनी में एजेंट बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद राहुल ने रिश्तेदारों और परिचितों समेत 25 लोगों के 1.12 लाख रुपये फाइल चार्ज तथा 12 लोगों के बीमा के नाम पर 2.12 लाख रुपये जुटाए। इस तरह कुल 3,24,900 रुपये एकत्र किए गए। इनमें से 86 हजार रुपये मुराद अली के बैंक खाते में जमा किए गए, जबकि 2,38,900 रुपये कंपनी की बैठक के दौरान उसके साथ काम करने वाले अरमान और शिफा को दिए गए। आरोप है कि रुपये देने के बाद लोगों को लोन नहीं मिला। उन्हें कूटरचित दस्तावेज भी दिए गए।
विज्ञापन

सीओ आनंद राय ने बताया कि कौड़िया थाने में दर्ज मामले की जांच पुलिस कर रही थी। पुलिस ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस के असालतपुरा निवासी मुराद अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से रकम ऐंठने की बात स्वीकार की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें