फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनाव की तैयारी तेज, 29 जोन और 197 सेक्टर बनाए गए

Thu, 29 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में प्र​शिक्षण में मौजूद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिले में 29 जोन और 197 सेक्टर बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

गोंडा, मेहनौन, कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी अभिषेक मणि त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर मैपिंग करने की प्रक्रिया समझाई।
अधिकारियों को मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने, सूचनाओं का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मतदाताओं में विश्वास कायम करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी संभावित समस्याओं का समय रहते समाधान करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


अगला प्रशिक्षण कल
तरबगंज, मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को 31 अक्तूबर को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशिक्षण में एडीएम प्रमोद झा, डीडीओ आदित्य तिवारी और एसडीएम सदर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें