नवाबगंज। थाना क्षेत्र के पड़ाव मुहल्ले मे ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे आशीष तिवारी ने सोमवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ाव मोहल्ले में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं, इस केंद्र से पैसे का लेन देन का कार्य भी होता है। इसी केंद्र पर अक्सर वीरेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति हमारी दुकान से पैसे क लेन देन करता रहता था, खुद को एफसीआई कर्मी बताकर धंधे से जोड़ने की बात की।
18 नवंबर को बताया कि हमारा माल आ रहा है उस माल की कीमत दस लाख रुपये है आप सात लाख देकर माल ले लो बाकी पैसा माल बेचकर दे देना। उसके झांसे में आकर आशीष का दावा है कि वह सात लाख रुपये दे दिए। आशीष का कहना है कि उसके नोट से भरे बैग को वापस कर दिया कि जरूरत पड़ेगी तब लेगा। लेकिन बदले हुए बैग मेें नोटों की जगह कागज था। कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही। तीन के विरुद्व मुकदमा दर्ज किया गया है।