फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
गोंडा के पालीटेक्निक में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय पॉलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद समारोह में छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 100 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रथम दीपक यादव, द्वितीय ज्ञानचंद और तृतीय स्थान पर अखिलेश मौर्या रहे।
विज्ञापन

भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान पर कृष्ण कुमार, द्वितीय स्थान पर अजीत, तृतीय स्थान पर गुलशन मौर्य रहे। इसी तरह लंबी कूद पर दीपक यादव प्रथम स्थान, मोनू चौधरी द्वितीय, अनुज कुमार पाल तृतीय स्थान, बैडमिनंट में पुरुष वर्ग में पुनीत कुशवाहा व महिला में शिवानी तिवारी विजेता रही।
दोहरी बैडमिंटन में पुनीत कुशवाहा व उत्तम कुशवाहा और महिला वर्ग में विनीता एवं हुमैरा विजयी रहे। छात्र वर्ग के 200 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, ज्ञानचंद द्वितीय व तीसरे पर वीरेन्द्र घोषित हुए। ऊंची कूद में दीपक, अजीत व शिवभान चौहान विजेता रहे। 1500 दौड़ प्रतियोगिता में विपुल सिंह, रामानंद चौहान व रंजीत द्विवेदी विजयी रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमधेश सहाय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन पर आभार जताया। क्रीड़ा अधिकारी विशाल राय, प्रभारी अर्जुन सिंह, धनंजय कुमार, आईपी वर्मा, एके कनौजिया, अजय प्रकाश नारायण, सुधांशु उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, मोनिका तिवारी, प्रमोद कुमार अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें