फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जमीन का सौदा कर 95 लाख रुपये की ठगी

Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ हाईवे पर हारीपुर के पास स्थित जमीन की फर्जी खतौनी दिखाकर दंपती समेत चार लोगों ने नोएडा के एक व्यक्ति से 95 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी विनीत जायसवाल से गुहार लगाई है। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नोएडा के टावर नंबर एम-32, फ्लैट नंबर 1501 जेपी कैस मूस निवासी रंजीत गुप्ता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नोएडा में डेवलपर का काम करते हैं। रंजीत के मुताबिक महाराष्ट्र के शोलापुर के श्रीनाथ ट्रस्ट को अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोशाला बनाने के लिए जमीन की जरूरत है। वह अपने साथ काम करने वाली गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के दुल्लापुर की रहने वाली एक युवती के साथ 12 फरवरी 2023 को दिल्ली के माॅडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। वहां दिल्ली के टैगोर पार्क के रहने वाले दंपती और उनके दो सहयोगियों से मुलाकात हुई। दंपती ने बताया कि गोंडा में लखनऊ हाईवे पर हारीपुर के पास उनकी एक एकड़ जमीन है। दंपती दो सहयोगियों के साथ गोंडा आए और जमीन दिखाकर 1.80 करोड़ रुपये में सौदा तय किया। रंजीत ने सहकर्मी युवती के दुल्लापुर स्थित घर पर तीन मार्च 2023 को आरोपियों को पांच लाख रुपये नकद दे दिए। रजिस्ट्री करने के लिए छह माह की मोहलत मांगी। इसके बाद 18 अप्रैल 2023 को 35 लाख, 30 अप्रैल 2023 को 35 लाख व 25 जून 2023 को 20 लाख रुपये नकद दिए। बाद में पता चला कि दंपती ने जमीन की तो खतौनी दी थी, वह फर्जी है।
रंजीत ने बताया कि जब उनके पास पैसों को इंतजाम हो गया तो 6 अक्तूबर 2023 को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए दंपती और उनके साथियों को गोंडा बुलाया। इसी दौरान खतौनी की जांच कराई तो वह फर्जी निकली। दंपती को बताया कि जालसाजी की है, जमीन नहीं लेनी है, रुपये वापस मांगे तो सिटी बैंक दिल्ली का 90 लाख रुपये का चेक दे दिया। कहा कि पांच लाख रुपये नकद दे देंगे। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें