फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता चेक करने के बहाने वीसी संचालक ने उड़ाए पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के भभुआ पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में संचालित इलाहाबाद बैंक के बीसी संचालक ने एक महिला के खाते को चेक करने के बहाने 5 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने संबंधित बैंक एवं कोतवाली करनैलगंज में बीसी संचालक के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

करनैलगंज के इलाहाबाद बैंक के एक बीसी संचालक ने खाते की धनराशि चेक करने के नाम पर लाखों रुपये उड़ा दिये। जब खाता धारक को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। मामला कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम जहांगीरवा के मजरा नये पुरवा का है। यहां की निवासी राजिना पत्नी रज्जन अली ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि इलाहाबाद बैंक करनैलगंज में उसका खाता संचालित है। जिसमें 5 लाख 43 हजार 598 रुपया जमा था।
वह भंभुआ में संचालित एक बैंक की बीसी संचालक के पास खाते की धनराशि चेक कराने गई। जहां उससे कई बार अंगूठा लगवाकर 5 लाख 30 हजार 386 रुपये अपने किसी सगे सम्बन्धी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। उसे इसकी जानकारी नहीं होने दी गई। गुरुवार को वह करनैलगंज की शाखा पहुंची और अपना खाता चेक कराया तब उसे इसकी जानकारी हुई। महिला ने बीसी संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक को भी प्रार्थना पत्र दिया है जिसमे बैंक अधिकारियों द्वारा उसे कोई आश्वासन नहीं मिला। बीसी संचालक के इस कारनामे से खाता धारकों में खलबली मच गई है। लोगों ने अपने खाते की रकम की जानकारी के लिए बैंक का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें