फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शिक्षक व शिक्षामित्र निलंबित

Tue, 29 Dec 2015 11:33 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से बिना सूचना के गायब रहने के मामले में चार शिक्षकों व एक शिक्षामित्र को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्घ किया गया है। निलंबित शिक्षकों को निर्वहन भत्ता देने का निर्देश वित्त एवं लेखा विभाग को दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने मंगलवार को बताया कि गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करैली के सहायक अध्यापक लाल बहादुर खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में स्कूल से बिना सूचना के नदारद मिले।

परिसर में ही संचालित स्कूल के शिक्षकों ने भी स्कूल में ताला लटकने की पुष्टि की। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने शिक्षक लाल बहादुर को स्कूल से गायब रहने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने, पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरतने, बाल अधिकारों का हनन और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने लालबहादुर को ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी से संबद्घ कर निर्वहन भत्ता देने का निर्देश वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद कुमार को दिया है।

इसी प्रकार श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेइया के सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को बिना सूचना के 23 नवंबर 2015 से स्कूल न आने के आरोप में निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्घ कर दिया है।

 शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय तेेंदुआ की शिक्षा मित्र अखिलेश कुमारी को स्कूल से अक्सर गायब रहने के आरोप में निलंबित किया गया है।

डीएम प्रीति शुक्ला व खंड शिक्षा अधिकारी पचपेड़वा के औचक निरीक्षण में गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खदगौरा की हेडमास्टर रेखा यादव को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने के आरोप में निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्घ कर दिया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मुरावनडीह की सहायक अध्यापिका प्रियंका त्रिपाठी को सितम्बर 2015 से लगातार बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने के आरोप में निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें