फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार लोग चोटिल, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में चार लोगों को चोटें आई हैं। मामले में आठ के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में थाना परसपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पहली घटना थाना क्षेत्र के बरवन पुरवा, मधईपुर खांडेराय की है। यहां के निवासी दलित विनोद कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रोड पर बाइक खड़ा करने के विवाद को लेकर आरोपी शनिवार की रात लगभग 8 बजे उसके पिता दुखहरन के साथ अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई करने लगे। शोर करने पर ग्राम गोगिया सालपुर, थाना कोतवाली देहात निवासी उसके बहनोई रामनरेश व अजय बचाने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा।
विनोद कुमार की तहरीर पर इसी गांव के निवासी कुबेर सिंह, मनोज सिंह, करन सिंह व संजय सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना ग्राम राजापुर, घासी पुरवा की है। यहां के निवासी पुत्ती लाल पासवान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि भानदास पुरवा चौराहा पर आंटा चक्की की दुकान करता है।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद को लेकर आरोपी शनिवार की शाम उससे अभद्रता करते हुए मारने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुत्तीलाल पासवान की तहरीर पर इसी गांव के रहने वाले मुंशीराम गुप्ता, घूरा गुप्ता, पंकज गुप्ता व राजाबाबू के खिलाफ मारपीट, धमकी एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों प्रकरणों में आठ लोगों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें