रामबाग में मिला युवक का शव
गोंडा। दत्तनगर विसेन गांव के रामबाग में एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शव शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि आसपास के गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।