फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत, 44 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब दिनों दिन धीमी पड़ रही है। कोरोना से मरने वालों मे भी थोड़ी कमी आयी है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से चार लोगों की मौतें हुई है तथा 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये।
विज्ञापन

पिछले महीने कोरोना संक्रमण की भयानक महामारी से जूझ रहे जिले में अब थोड़ी राहत भरी खबर मिलने लगी है। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है वहीं संक्रमण से मरने वालों के संख्या में भी कुछ कमी आई है।
शुक्रवार को जिले में चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं 2934 लोगों की आई कोरोना रिर्पोट मे 44 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। तथा 118 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को हराने के लिए होने वाले टीकाकरण अभियान में युवाओं का जज्बा देखने को मिल रहा है। कोरोना टीका को लेकर बुजुर्गों के मन मे चाहे जो भ्रांतिया रही हों लेकिन युवाओं में टीका लगवाने को जोश देखते ही बनता है।
युवा देर रात तक जागकर स्लॉट बुक कर रहें तथा वैक्सीन सेंटर पर जाकर टीका लगवा रहें है। टीका लगवाने के बाद अखिल तिवारी ने बताया कि उन्हे 18 पार वालों को टीका लगने का इंतजार था।
टीकाकरण शुरू होने के बाद उन्होने रजिस्ट्रेशन किया लेकिन स्लॉट नहीं मिल सका तो दूसरे दिन देर रात में स्लॉट बुक हुआ। टीका लगवाने के बाद फोटो स्टैंड में फोटो खिंचवाया। शशांक तिवारी बताते हैं कि टीका लगवाने के बाद कोरोना से लड़ने का आत्म विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
वैक्सीन का कोई नकारात्मक प्रभाव नही हुआ है। अंकित मिश्र कहते हैं कि वो खुद टीका लगवाने के बाद कई लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने में मदद किया है। भुवनमणि मिश्र कहते हैं कि टीका लगवाने के बाद थोड़ा सा बुखार आया उसके बाद बिल्कुल ठीक हैं। लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहें हैं। तथा रजिस्ट्रेशन में लोगों की मदद कर रहे हैं।ोंने देखा कि कुछ लोग तुरंत आकर आधार जमा करके वैक्सीनेशन करा कर वापस जा रहे हैं। इस बारे में सीएससी प्रभारी डॉक्टर मेराज अहमद से शिकायत की तो उन्होंने सेंटर पर आकर क्रमवार वैक्सीनेशन की हिदायत देकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें