फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नील ठाकुर पर हमले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर पर जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तमंचा, दो कारतूस, स्टंप व चार पहिया दो वाहन बरामद किए हैं। लेकिन ब्लॉक प्रमुख झंझरी के आरोपी बेटे प्रवीण मिश्र समेत तीन नामजद व प्रकाश में आए दो अभियुक्त अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। सर्विलांस टीम आरोपियों का लोकेशन जुटाने में लगी है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोतवाली देहात क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया गांव के रहने वाले अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस समेत टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य आरोपी समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू सिंह निवासी भगाही चड़ौवा कोठा थाना वजीरगंज, मो. खैरुद्दीन खान उर्फ दारा खान निवासी मेवातियान कोतवाली नगर, कृष्ण कुमार साहू निवासी रानीपुरवा जानकी नगर कोतवाली नगर व महेश निवासी करबला रोड महराजगंज कोतवाली नगर को गायत्रीपुरम मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में वारदात के दिन महेश नील ठाकुर की रेकी करके अपने अन्य साथियों को उसकी लोकेशन बता रहा था, जबकि कृष्ण कुमार साहू और दारा खान समेत नौ आरोपी दो वाहनों से उसका पीछा कर रहे थे। उतरौला रोड पर सोनी गुमटी के पास पहले नील ठाकुर को स्टंप से मारा गया। इसके बाद गोली मारी गई थी।

इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दे रही दबिश
- प्रवीण मिश्र निवासी गायत्रीपुरम कोतवाली नगर
राधारमण तिवारी निवासी सिंगहाचंदा नागनाथपुरवा, थाना तरबगंज
अखंड सिंह निवासी मोहनपुर खैराहनी, थाना वजीरगंज
सुधाकर सिंह निवासी कोठा थाना वजीरगंज
द्वारिका निवासी तरबगंज

ये था पूरा मामला
विशुनपुर बैरिया गांव के अमरपाल सिंह का सालभर पहले एलबीएस चौराहे के पास चाय की दुकान पर वजीरगंज के समर बहादुर सिंह उर्फ विक्कू सिंह और उनके साथियों से मारपीट हुई थी। इसे लेकर रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार देर रात अमरपाल सिविल लाइंस के डाकखाना चौराहे के पास एक रेस्तरां से कार से घर जा रहे थे। उतरौला रोड पर सोनी गुमटी के पास तीन लग्जरी वाहन से पीछा कर रहे विक्कू और उनके साथियों ने अमरपाल को रोक लिया था। इसके बाद हॉकी व डंडे से पिटाई कर पिस्टल से गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें