फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पूर्व सांसद बृजभूषण की मांग, नफरती बयानवीरों की सुरक्षा वापस ले सरकार

Thu, 13 Mar 2025 11:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार ऐसे लोगों की सुरक्षा वापस ले ली जाए जो कि नफरत फैलाने वाली बातें करते हैं। उन्होंने संभल सीओ पर भी बयान दिया।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयानवीरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नफरत फ़ैलाने वाले बयानवीरों की सुरक्षा सरकार को वापस लेना चाहिए। वर्तमान समय में अगर देखा जाए तो एक बयान मुंबई से आया था, जिसमें औरंगजेब को महिमा मंडित किया गया था। वहीं से पहले बहस शुरू हुई। औरंगजेब की बहस ने पूरे देश में माहौल गर्म किया। औरंगजेब किसी की नजर में अच्छा शासक होगा लेकिन हमारे देश की जनता उसे खलनायक मानती है। जो भी मुस्लिम आक्रांता आए हैं उसमें सबसे ज्यादा खलनायक अगर किसी को माना है तो औरंगजेब को माना है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर कहा कि हमने अनुज चौधरी के बयान को कई बार सुना है। बयान में कोई ऐसा भाव नहीं है ना किसी जाति के लिए न ही किसी मजहब के लिए। अनुज चौधरी का बयान कड़ा है। भाषा की दिक्कत है। कई अवसर ऐसे आए हैं जब जुमे की नमाज भी पड़ी है और होली भी पड़ी है। दोनों समाज के लोगों ने मिलजुलकर इस त्यौहार को मनाया है, समाज में आज भी कहीं तनाव नहीं है। तमाम मुस्लिम मेरे पास भी आकर मिले हैं। यह सारी दिक्कत कुछ लोगों के बयान से है। कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि चाहे वह केंद्र सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो, ऐसे लोग जो मात्र सुरक्षा पाने के लिए गलत बयान देते हैं। सरकार को ऐसे लोगों को सुरक्षा नहीं देना चाहिए। इस तरीके का बयान पूरे देश और प्रदेश में अपने आप बंद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चलिए अनुज चौधरी का बयान अगर किसी को लगता है गलत है तो देख लीजिए वह क्या गलत है उसमें जो सजा बनती हो अनुज चौधरी भोग लेंगे, हमारे देश में न्यायपालिका है। आप हाईकोर्ट जाइए। मनहानि का दावा कीजिए सुप्रीम कोर्ट जाइए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि केवल मुस्लिम धर्म गुरु ही नहीं हिंदू धर्म गुरु भी तमाम ऐसे हैं जो बड़े गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। सरकार को ऐसे लोगों को सुरक्षा नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें