फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अनवर हाशिमी की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशिमी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को गोंडा के मनकापुर तहसील क्षेत्र में उनकी करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। एसडीएम मनकापुर ने भारी फोर्स के साथ उनकी संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की। इसमें जमीन, इंटर कॉलेज व मकान शामिल है।
विज्ञापन

रविवार को सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की खोड़ारे थाना अंतर्गत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी में स्थित 90 बीघा कृषि भूमि, गौरा चौकी स्थित 100 वर्ग मीटर में बना एक पुराना मकान तथा सीतारामपुर ग्रंट में स्थित बाइस कमरों का बना अब्दुल गफ्फार हाशमी बालिका इंटर कॉलेज सहित करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की है।
उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने जिलाधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर कुर्क करने की कार्रवाई की है। जब्त हुई कृषि व मकान की प्रॉपर्टी को थाना प्रभारी खोड़ारे के अभिरक्षा में तथा कॉलेज को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके सिंह के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी छपिया संजय तोमर, थाना प्रभारी मनकापुर केके राणा सहित पुलिस बल के साथ व राजस्व विभाग की टीम तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें