फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व बसपा विधायक बृज कुंवरि सिंह का बीमारी के चलते निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Sat, 22 Feb 2025 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

पूर्व बसपा विधायक बृज कुंवरि सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
पूर्व बसपा विधायक बृज कुंवरि सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में करनैलगंज की पूर्व बसपा विधायक बृज कुंवरि सिंह की लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। इससे पहले 23 जनवरी को उनके भाई पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की मौत हुई थी। एक माह के भीतर बाई बहन की मौत से बरगदी कोट में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


2007 के विधानसभा चुनाव में कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे, उसके बाद मध्यावधि चुनाव वर्ष 2008 में लल्ला भैया ने खुद चुनाव मैदान में न आकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपनी बहन कुंवरि बृज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा और उन्हें विधायक बनाया।

बताया गया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थी, जिनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने शुक्रवार की रात अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन का समाचार आते ही उनके आवास पर समर्थक पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें