फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे व एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 11 Oct 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। सागौन के पेड़ों की बिक्री के लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचपुती जगतापुर निवासी गिरजेंद्र बहादुर सिंह व विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एसपी विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर लगे सागौन के 146 पेड़ों का सौदा वन विभाग से अनुमति लेने के बाद छपिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र सुनील कुमार शुक्ल व हनुमान सिंह से 82.50 लाख रुपये में तय हुआ था। तय रकम में से 51.25 लाख रुपये का भुगतान नकद, बैंक ट्रांसफर और एनएससी के माध्यम से किया गया, शेष 31.25 लाख रुपये के दो चेक मिले थे। मगर दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ितों ने विरोध किया तो दोनों व्यापारियों ने न केवल भुगतान से मना कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें