फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद्य विपणन विभाग जल्द शुरू करेगा मोबाइल क्रय केंद्र

Fri, 21 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खाद्य विपणन विभाग जल्द ही मोबाइल क्रय केंद्र शुरू करने जा रहा है। एक ट्रक गेहूं इकट्ठा होने पर विभाग की टीम गांव में जाकर गेहूं खरीद लेगी। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ समेत विपणन निरीक्षकों ने गांवों में पहुंचकर किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की अपील की।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए 4000 से अधिक किसानों ने पंजीकरण तो कराया लेकिन, अभी तक कोई भी किसान केंद्र पर गेहूं बेचने नहीं पहुंचा। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने शुक्रवार को वजीरगंज के नगवा में पहुंचकर किसानों से बात कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने की अपील की। इस दौरान 15 किसानों का मौके पर पंजीकरण कराया गया। विपणन निरीक्षक संजय चौहान ने हलधरमऊ, मनकापुर में किरन चौरसिया, मुजेहना में नितेश सिंह, वजीरगंज में अमित कुमार, इटियाथोक में राम उजागर चौरसिया ने क्षेत्र में निकलकर किसानों को जागरूक किया।

शुरू होंगे मोबाइल क्रय केंद्र
किसानों के सुविधा के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की शुरूआत की जाएगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि उचित दर विक्रेता और प्रधानों से संपर्क कर गांव से ही गेहूं की खरीद कर सकते हैं। जिस गांव में एक ट्रक गेहूं इकट्ठा हो जाएगा वहां कांटा लगाकर गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए किसानों को ग्राम प्रधान या क्रय केंद्र प्रभारी को पूर्व में ही सूचना देनी पड़ेगी। कोटेदार की दुकान व पंचायत भवन में क्रय केंद्र प्रभारी का नंबर चस्पा किए जाने का निर्देश दिया गया है। ताकि किसान गेहूं बेचने के लिए संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें