फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सचिव समेत 34 कर्मियों को नोटिस

Thu, 06 Aug 2015 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और मनरेगा मजदूरों के आधार कार्ड की फीडिंग न कराने पर पांच ग्राम पंचायत अधिकारी समेत 34 कर्मचारी फंस गए हैं। बीडीओ ने सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


मुजेहना ब्लॉक के भोरहा, रुद्रगढ़ नौसी, डेबरीकला, बनकटी, सूर्यबली सिंह, कौरहे, दुर्जनपुर, बनगाई, मतवरिया, बछईपुर, रामपुर दुबावल, दत्तनगर माफी, दुल्हापुर, खीरभारी, राजापुर परसौरा, कोल्हूआ, जिगना बाजार, ढूढ़ाव, भवानीपुर, सिसई भीखपुर, बनकसिया शिवरतन सिंह, रैगांव, बैजपुर, धरमेई, नौव्वागांव, पेड़ारन आदि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप है। इससे इन गांवों के मनरेगा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

पिछली कई समीक्षा बैठकों में इन गांवों के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, लेकिन संबंधित गांव के सचिवों और तकनीकी सहायकों की लापरवाही के चलते इन गांवों में विकास का पहिया आगे नहीं बढ़ा। इसके अलावा रोजगार सेवकों ने मनरेगा मजदूरों के आधार कार्डों की फीडिंग भी नहीं कराई।
विज्ञापन


बीते दिन साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जब खंड विकास अधिकारी ने इन गांवों की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो संबंधित गांवों के सचिव और अन्य कर्मचारी इस बात का जवाब नहीं दे पाए। इस पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और रोजगार सेवकों को कड़ी फटकार लगाई।

बीडीओ ने बताया कि विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर सचिव रामनेवास वर्मा, अजीत गुप्ता, सतीश तिवारी, इनायत अली, देवेंद्र पांडेय समेत चार तकनीकी सहायक व 25 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें