फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ढहाए गए पांच मकान

Wed, 05 Aug 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ढहाया गया अवैध निर्माण।
विज्ञापन
खरगूपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर की मदद से पांच अवैध पक्के मकानों को ढहा दिया। ग्राम पंचायत बिशुनापुर बेलभरिया के मजरे बिशुनापुर में सरकारी रास्ते की जमीन पर गांव के जुबेर, मोहम्मद मोईन, हसनैन, असजद और मोहसिन ने वर्षों पहले पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। इससे सड़क काफी संकरी हो गई थी।
विज्ञापन

सुशीला देवी, अफसर अली, सलाहुद्दीन, चंद्र मोहन मिश्र और उदयभान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। लेखपाल के नोटिस देने के बाद भी स्थिति नहीं बदली। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण चिह्नित किया। इसके बावजूद कब्जा न हट सका। ऐसे में सुशीला देवी ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया।
सुनवाई के बाद अदालत ने जिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार गौतम, तहसीलदार मनीष वर्मा और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ पांचों पक्के मकानों को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें