फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1501 लोगों ने भरे परचे

Sat, 21 Nov 2015 10:40 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मनकापुर तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व सदस्य पद के कुल 1501 लोगों ने नामांकन किया। पहले दिन शनिवार होने की वजह से कम लोगों ने परचे भरे।
विज्ञापन


मनकापुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड मनकापुर, छपिया व बभनजोत में ग्राम प्रधान पद के 224 व सदस्य पद के 2742 पदों के लिए चुनाव होना है।

नामांकन के पहले दिन शनिवार को छपिया ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 384 व सदस्य पद पर 103 लोगों ने आरओ ओंकार नाथ यादव के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इसी तरह बभनजोत ब्लॉक में प्रधान पद पर 267 व सदस्य पद पर 147 लोगों ने आरओ मनोज कुमार राव को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। जबकि ग्राम प्रधान व सदस्य पद पर मनकापुर ब्लॉक में 400 लोगों ने नामांकन किया। यहां 23 नवंबर को भी नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के पांच ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए किए गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच हुई। नामांकन पत्रों की जांच  22 नवंबर को भी होगी।

शनिवार को झंझरी ब्लॉक में आरओ एसके सिंह, पंडरी कृपाल में आरओ राघवेन्द्र सिंह, रूपईडीह में आरओ धनन्जय सिंह, इटियाथोक में आरपी यादव व मुजेहना में ओम प्रकाश उपाध्याय ने अपने एआरओ टीम के साथ नामांकन पत्रों की जांच की।

इन अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भी मतपत्रों की जांच होने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा कि कितने नामांकन पत्रों में खामियां मिली हैं।

दूसरे चरण के लिए सदर तहसील क्षेत्र के पांच ब्लॉकों पर सोमवार को सुबह से दोपहर तक नाम वापसी की कार्रवाई होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का वितरण ब्लॉकवार बने रिटर्निंग अफसर करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें