खोड़ारे। बड़हरा गांव स्थित कबीर मठ में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज की है।
अयोध्या कोतवाली के कबीर धर्म मंदिर जियनपुर मक्खापुर निवासी धर्म प्रकाश दास ने खोड़ारे थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि वह मठ के कार्यवाहक मंत्री हैं। उनकी संस्था का एक मठ खोड़ारे के बड़हरा में है। 28 दिसंबर को वह बड़हरा आए थे। गुरु भाई निहाल साहेब के निर्वाण पर भंडारे की तारीख निश्चित करनी थी। दोपहर में कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता करते हुए मारापीटा। पुलिस ने उमाशंकर पटेल, रामशंकर पटेल निवासी ग्राम रेवटा हरिशरन शुक्ल थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, आनंद कुमार, रामसुभावन वर्मा निवासी ग्राम सैजलपुर थाना छपिया, बलराम चौधरी निवासी ग्राम बनरहा थाना खोड़ारे पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष के महंत उमाशंकर दास निवासी कबीर धर्म सेवा संस्थान बड़हरा खोड़ारे ने तहरीर दी है। कहा कि करीब 10 वर्षों से मंदिर में भंडारा करते हैं। 28 दिसंबर को बैठक चल रही थी। तभी धर्म साहू उर्फ धरम प्रकाश दास निवासी ग्राम मोगरा थाना कुरवद जिला घमतरी छत्तीसगढ़, किशन लाल साहू उर्फ परीक्षादास ग्राम पलारी जिला घमतरी, सरलदास कोछा बाजार थाना बीकापुर अयोध्या, सूबेदार यादव ग्राम मक्खापुर, दयापाल महोवरा वाजार, साहवदीन, अभिमन्यु पटेल, रामसुरेश पटेल, रामनरेश सहित 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।