फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच निरीक्षक व चार चौकी प्रभारी सहित 18 पुलिसकर्मी इधर से उधर

Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। एसपी विनीत जायसवाल ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच निरीक्षक और चार चौकी प्रभारी सहित 18 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। निरीक्षक दिनेश सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल, निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया है।
विज्ञापन

निरीक्षक परमात्मा प्रसाद को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, निरीक्षक राजकुमार यादव को अपराध शाखा व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तरबगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह चौकी प्रभारी सेमरा, उदित वर्मा को चौकी प्रभारी हथियागढ़, मंयक वर्मा को थाना इटियाथोक में तैनाती दी है। उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को चौकी प्रभारी दतौली, पवन मिश्र को पुलिस लाइन से खोरहंसा चौकी प्रभारी, मनीष कुमार चौकी प्रभारी सोनी गुमटी और पिंटू यादव को चौकी प्रभारी महराजगंज बनाया गया है। सुभाष विश्वकर्मा को कोतवाली देहात, योगेश यादव को कोतवाली करनैगंज, शिवनाथ व शुभम दुबे को पुलिस लाइन से थाना कौड़िया भेजा गया है। रामआसरे यादव को थाना इटियाथोक व उपनिरीक्षक नंद कुमार राव को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें