गोंडा। देवीपाटन विद्युत वितरण क्षेत्र में बुधवार को भी बिजली चोरी और बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चला। बिजली चोरी के 47 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। 493 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। चारों जिलों में 816 बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए गए।
विभाग ने मौके पर चलाए गए राजस्व वसूली अभियान में 88.47 लाख रुपये की वसूली की। इसमें बहराइच से 39.67 लाख रुपये, गोंडा से 26.29 लाख रुपये तथा बलरामपुर और श्रावस्ती से 22.47 लाख रुपये प्राप्त हुए। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा में बिजली चोरी के 17, बहराइच में 14, बलरामपुर में 11 और श्रावस्ती में छह मामले पकड़े गए।