फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे युवक पर कर दिया फायर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कौंड़िया थाने के भगहरिया डीहा के बीस वर्षीय युवक सोनू पुत्र बचऊ पर एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। सोनू अपने गांव से चौराहे पर आया था और फिर घर लौट रहा था। गांव के पहले ही उसके खेत के पास तीन लोग मौजूद थे। खेत के पास मौजूद लोगों से कुछ बातचीत होने लगी। आपस में कुछ कहासुनी हुई और विवाद होने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान तीनों में किसी ने फायर कर दिया। सोनू के कंधे पर गोली लगी है। फायरिंग के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच किया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद का कारण नही पता चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें