फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन दुकानों में आग से लाखों का नुकसान

Wed, 08 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर स्थित ईदगाह मार्ग पर मंगलवार तड़के आभूषणों की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने कपड़ा व किताब-कॉपी की दुकान के साथ दो मंजिला मकान को भी चपेट में ले लिया। हादसे में जेवरात, कपड़े, किताबें, घरेलू सामान और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार भोर ईदगाह मार्ग स्थित आकाश ज्वैलर्स की दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग पूरी दुकान में फैल गई। पड़ोस की कपड़ा व किताब-कॉपी की दुकान भी चपेट में आ गई।

कपड़ों में आग पकड़ने से लपटें तेजी से ऊपर बने दो मंजिला मकान तक पहुंच गईं। मकान में रह रहे ओमप्रकाश अग्रवाल और उनके परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दुकान संचालक आकाश सोनी ने बताया कि सोमवार रात रोज की तरह दुकान बंदकर वह घर चले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के स्थानीय लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शटर खोला तो पूरी दुकान धुएं से भरी हुई थी। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।
आग की घटना में दुकान में रखे जेवर, कपड़े, किताबें, घरेलू सामान और चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी जल गई। दुकान संचालक के अनुसार नुकसान लाखों रुपये का हुआ है। वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है।
आग की घटना के दौरान एहतियातन आसपास के मकानों के लोग भी बाहर निकल आए और आग बुझने के बाद ही वापस अपने घरों में लौटे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नितेश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें