फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: किशोरी से दुष्कर्म, दो पर एफआईआर दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात पांच माह पूर्व हुई थी। अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी 16 वर्षीय बहन उनके साथ रहती है। एक युवती का उनके घर आना-जाना था। इसलिए उसकी बहन से युवती की दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि फरवरी में उसकी बहन का मोबाइल लेकर दूसरी युवती चली गई। दूसरे दिन मोबाइल लौटाने के बहाने आई युवती बहन को अपने साथ खेत ले गई। वहां पहले से मौजूद अंबिका गुप्ता के साथ मिलकर उनकी बहन को नशीली दवा खिला दी।
इसके बाद अंबिका ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। उसके बेहोश होने पर आराेपी उसे घर पर लाकर छोड़ गया। युवती ने उसकी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ दिनों बाद वह बहन को दोबारा खेत ले गई, जहां मेराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पति की हत्या कराने की धमकी दी। इसलिए वह प्राथमिकी दर्ज कराने नहीं आ सकी। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि आरोपी अंबिका गुप्ता व मेराज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट व युवती के विरुद्ध धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें